राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: दतिया में 84 लाख स्पान मत्स्य बीज तैयार, मत्स्य पालकों को शासकीय दर पर मिल रहा बीज

07 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: दतिया में 84 लाख स्पान मत्स्य बीज तैयार, मत्स्य पालकों को शासकीय दर पर मिल रहा बीज – मध्यप्रदेश के दतिया जिले के शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में इस समय बड़े पैमाने पर मत्स्य बीज उत्पादन का कार्य चल रहा है। यहां प्रेरित प्रजनन पद्धति से सर्कुलर हेचरी के माध्यम से बीज तैयार किया जा रहा है, जिससे जिले के मत्स्य पालकों को बेहतर गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग राजेश पाठक ने जानकारी दी कि अब तक 84 लाख स्पान मत्स्य बीज का उत्पादन किया जा चुका है। इसमें से 40 लाख स्पान बीज को जिले की पंजीकृत सहकारी समितियों को शासकीय दर पर वितरित किया गया है।

इन समितियों को मिला बीज

सहायक संचालक पाठक ने बताया कि जिन समितियों को बीज वितरित किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से:

1. प्राथमिक मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्यादित को 11 लाख स्पान
2. आदर्श मत्स्योद्योग सहकारी संस्था, हतलई को 25 लाख स्पान
3. गंगा सागर मत्स्योद्योग सहकारी संस्था, जिगना को 4 लाख स्पान बीज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

शेष बीज को अन्य हितग्राहियों के लिए मत्स्य प्रक्षेत्र दतिया में सुरक्षित रखा गया है और उसका संवर्धन किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

मत्स्य पालकों से अपील

दतिया मत्स्य प्रक्षेत्र में कतला, रोहू, मृगल और ग्रास प्रजातियों का मिक्स बीज उपलब्ध है, जिसे सरकारी दर पर खरीदा जा सकता है। सभी मत्स्य पालकों को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्र के तालाबों और सिंचाई जल स्रोतों में बीज संचयन करें। निजी मत्स्य पालक भी इस बीज को खरीदकर उपयोग कर सकते हैं।

कलेक्टर वानखड़े ने निर्देश दिए हैं कि चूंकि इस बार वर्षा अच्छी हो रही है, ऐसे में सभी जल क्षेत्रों में मत्स्य बीज संचयन कराया जाए, ताकि उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके।

संपर्क विवरण

यदि किसी को इस संबंध में जानकारी चाहिए तो निम्न अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है:

 – गोविंद प्रसाद शर्मा, मत्स्य निरीक्षक, दतिया/भांडेर –  7974877994
– रविन्द्र कुमार रावत, मत्स्य निरीक्षक, सेवढ़ा –  9827088359
– राजेश पाठक, सहायक संचालक मत्स्योद्योग, दतिया – 9926257769

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement