Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालकों को आधुनिक चैफ़ कटर मशीन वितरित की

22 अक्टूबर 2024, नरसिंहपुर: पशुपालकों को आधुनिक चैफ़ कटर मशीन वितरित की – पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में  गत दिनों  पॉली क्लिनिक परिसर नरसिंहपुर में राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना अंतर्गत पशुपालकों को आधुनिक चैफ कटर (कटिया मशीन) वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने 30 पशुपालकों को चैफ कटर (कटिया मशीन) का वितरण किया।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि अभी अधिकांश किसान आज भी खेत से चारा काटकर इसे हाथ से चलने वाली चारा मशीन से चारे की कटाई कर पशुओं को चारा खिलाते हैं। इस काम में किसानों को काफी श्रम करना पड़ता है। प्रदेश सरकार पशुपालकों की समृद्धि के लिए कृत संकल्पित है। चारा काटने की नवीन तकनीकों ने किसानों का काम काम बहुत आसान कर दिया इससे किसानों का समय और लागत दोनों की बचत होती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com