Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: 7.85 लाख किसानों ने किया पंजीयन, जानें धान खरीदी की नई तारीखें

25 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: 7.85 लाख किसानों ने किया पंजीयन, जानें धान खरीदी की नई तारीखें – मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए इस साल 7 लाख 85 हजार 41 किसानों ने पंजीयन कराया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि धान का उपार्जन 2 दिसंबर 2024 से शुरू होगा, जबकि मोटे अनाज जैसे ज्वार और बाजरा की खरीदी 22 नवंबर से प्रारंभ होगी।

पिछले साल की तुलना में इस बार पंजीयन संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 7 लाख 54 हजार 384 किसानों ने पंजीयन कराया था। इस वर्ष पंजीकृत किसानों का कुल रकबा 14 लाख 12 हजार 857 हेक्टेयर है, जिसका सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है।

जिलावार पंजीयन में बालाघाट सबसे आगे है, जहां एक लाख 29 हजार 373 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसके बाद रीवा (64 हजार 215), सतना (58 हजार 960), जबलपुर (54 हजार 546), और सिवनी (52 हजार 407) का स्थान है। इसके अलावा, अन्य जिलों जैसे कटनी (52 हजार 279), मण्डला (41 हजार 461), पन्ना (33 हजार 472), शहडोल (33 हजार 661), और डिण्डोरी (24 हजार 91) में भी किसानों ने बड़े पैमाने पर पंजीयन कराया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रदेश के अन्य जिलों जैसे सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, नर्मदापुरम्, दमोह, मऊगंज, नरसिंहपुर, रायसेन, बैतूल, सीहोर, सागर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, दतिया, भिण्ड, विदिशा और मुरैना में भी किसानों का पंजीयन किया गया है, जिससे खरीदी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com