Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्यप्रदेश: लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1250 रुपये, 9 नवम्बर को मुख्यमंत्री करेंगे 1961 करोड़ की राशि का अंतरण

09 नवंबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1250 रुपये, 9 नवम्बर को मुख्यमंत्री करेंगे 1961 करोड़ की राशि का अंतरण –  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवम्बर को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये की मासिक किस्त हस्तांतरित करेंगे। इसके तहत लगभग 1573 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी। इसके साथ ही, सिलेंडर रीफिल के लिए 26 लाख बहनों के खातों में 55 करोड़ रुपये और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रुपये का अंतरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में इंदौर के विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 450 से अधिक दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्राईसिकल, डिजिटल श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईटीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 81 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।

इंदौर जिले के 155 दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल, 130 वृद्ध दिव्यांगों को श्रवण यंत्र, और 99 दिव्यांगों को व्हीलचेयर तथा अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, निजी क्षेत्र की कंपनियों में चयनित 5 दिव्यांगों को कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर विकसित ‘सशक्त पोर्टल’ के माध्यम से नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिलों और संभागीय अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com