राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: 14 लाख से अधिक किसानों के खातों में आए ₹1383 करोड़, 3 साल की फसल बीमा राशि एकमुश्त ट्रांसफर  

12 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: 14 लाख से अधिक किसानों के खातों में आए ₹1383 करोड़, 3 साल की फसल बीमा राशि एकमुश्त ट्रांसफर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार हमेशा किसानों के साथ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्यप्रदेश के 14 लाख 28 हजार 67 किसानों के 54 लाख 23 हजार 287 खातों में करीब ₹1383 करोड़ की फसल बीमा राशि भेजी है। यह भुगतान पिछले तीन साल की अलग-अलग रबी और खरीफ फसलों के बीमे का है, जिसमें वर्ष 2023-24 की रबी, 2024 की खरीफ और 2024-25 की रबी सीजन की फसलों का बीमा शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह देश के अन्नदाता किसानों के प्रति संवेदनशीलता है कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष तक की फसल बीमा राशि पात्र किसानों को दे दी गई है। उन्होंने प्रदेश के किसानों को गत तीन साल की फसल बीमा राशि की एकमुश्त सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री  मोदी और केन्द्रीय कृषि मंत्री  चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया।

किसानों के लिए समय पर मदद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि फसल बीमा की यह राशि ऐसे समय में आई है, जब किसानों के लिए यह आर्थिक रूप से बेहद मददगार है। उन्होंने कहा कि अभी बारिश का समय चल रहा है और मुख्य फसल आने में करीब 2 महीने से ज्यादा का समय बाकी है। ऐसे में त्यौहार के सीजन में यह बीमा राशि किसानों के लिए बड़ी राहत है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में हर कदम पर साथ है और फसलों को किसी भी कारण से हुए नुकसान की बीमा राशि दिलाई जाएगी। उन्होंने सोमवार को फसल बीमा की राशि पाने वाले प्रदेश के सभी किसान भाइयों को बधाई भी दी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements