State News (राज्य कृषि समाचार)

वज्रपात के साथ आज हल्की – मध्यम वर्षा की संभावना

Share

वज्रपात के साथ आज हल्की – मध्यम वर्षा की संभावना

1 जुलाई 2020, इंदौर। प्रदेश में वर्षा का दौर जारी है। पूर्वी और पश्चिमी म.प्र. के कई जिलों में वर्षा हुई है। मौसम विभाग द्वारा आज दोपहर में जारी मानसून रिपोर्ट के अनुसार सतना , रीवा, नीमच ,मंदसौर , खंडवा,उज्जैन, धार, सिवनी, झाबुआ , बुरहानपुर , होशंगाबाद देवास और अनूपपुर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ  वज्रपात की आशंका है. जबकि मंदसौर, छिंदवाड़ा ,बैतूल,इंदौर और खरगोन जिलों में  मध्यम वर्षा के साथ 40  किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 3 – 4  घंटे तेज़ हवाएं चलेंगी और वज्रपात भी हो सकता है। इस तरह मुरैना , श्योपुर , हरदा, बड़वानी , सिंगरौली, पन्ना , उत्तर छतरपुर और दतिया जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है मौसम विभाग द्वारा दोपहर 12 :50 बजे जारी की गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के  विभिन्न जिलों में मिलीमीटर में निम्नांकित वर्षा दर्ज़ की गई-

पश्चिमी मध्य प्रदेश –

बैतूल (मुलताई – 69.0, भीमपुर – 25.0, प्रभातपट्टन – 5.2, भैंसदेही – 4.0, आठनेर – 2.4, सिटी – 1.6), गुना (बमोरी – 45.0, सिटी – 15.2, आरोन – 12.0), श्योपुर कलां (सिटी – 37.0, बड़ौदा – 33.0), रायसेन (गौहरगंज – 31.0, बरेली – 22.0, सिलवानी – 17.2, बाड़ी – 14.0, उदयपुरा – 6.0), होशंगाबाद (पचमढ़ी – 31.0, सोहागपुर – 19.0), मोरेना (सबलगढ़ – 18.0, कैलारस – 3.0), राजगढ़ (जीरापुर – 14.0), सीहोर (इछावर – 8.0, आष्टा – 5.0), मंदसौर (मल्हारगढ़ & शामगढ़ – 6.0, गरोठ – 4.2), नीमच (जावद – 5.0), अलीराजपुर (चं.शे.आ. नगर – 2.2), बुरहानपुर (खकनार – 1.0)

पूर्वी मध्य प्रदेश-

डिंडोरी (बजाग – 70.0, करांजिया – 17.3, शहपुरा – 17.0, मेहदवनी – 4.3), रीवा (हनुमना – 54.2, गुढ़ – 52.0, मनगवां – 20.0, जवा – 14.0, नईगढ़ी – 7.0), सागर (रहली – 54.0, गढ़कोटा – 42.2, सिटी – 9.7), छिंदवाड़ा (सौसर – 52.3, चांद – 32.4, बिछुआ – 22.4, चौराई – 22.3, अमरवाड़ा – 15.2, मोहखेड़ – 11.2, सिटी – 4.6), मंडला (नैनपुर – 51.6, बिछिया – 33.4, नारायणगंज – 7.2, सिटी – 6.0), बालाघाट (बैहर – 45.0, मलाजखंड – 22.3, सिटी – 17.0, वारासिवनी – 13.0, लालबर्रा – 9.0, परसवाड़ा – 8.4), सिवनी (सिटी – 39.6, केवलारी – 39.0, छपारा – 33.1, कुरई – 27.0, बरघाट – 16.0), उमरिया (मानपुर – 36.2, पाली – 9.2), कटनी (विजयराघवगढ़ – 24.5, बड़वारा – 8.0, रीठी – 3.2, बरही – 2.0), सिंगरौली (चितरंगी – 16.8, माड़ा – 1.2), सीधी (सिहावल – 14.0, गोपदबनास – 12.2, मझौली – 8.0, चुरहट – 5.0), अनूपपुर (बेनीबारी – 12.0, पुष्पराजगढ़ – 10.0, जैतहरी – 6.1, कोतमा – 5.0), नरसिंहपुर (गाड़रवारा – 9.0, तेंदूखेड़ा – 7.0), दमोह (पथरिया – 8.0, पटेरा – 6.0, हटा – 1.0), सतना (उचेहरा – 5.0, अमरपाटन – 3.0, बिरसिंहपुर – 2.0, रघुराजनगर – 1.2),बांधवगढ़ (13.6), और मैहर में (3.2) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई.

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *