राज्य कृषि समाचार (State News)

हल्की बारिश की संभावना

इंदौर (23 अगस्त ) : मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में कमी के संकेत दिए गए हैं। कल रविवार को भी आकाश में बादल छाए रहे और धूप भी निकली , जिसके कारण गर्मी और उमस महसूस हुई। कहीं तेज़ बौछारें पड़ने और कहीं बूंदाबांदी पड़ने के आसार  हैं। अगले तीन दिनों तक गरज -चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। रायसेन, होशंगाबाद, पचमढ़ी, भिंड, मुरैना, दतिया, दमोह, सिवनी, बैतूल, छिंदवाड़ा, सीहोर दक्षिण, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिलों में अगले कुछ घंटों में हल्की वर्षा संभावित है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 23 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से 1% कम सामान्य वर्षा हुई है। आज सुबह 8 :30 बजे समाप्त हुए 24  घंटों में राज्य में  हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश – बड़वानी (चाचरीयापाटी – 43, सेंधवा – 30, निवाली – 23, पानसेमल – 4),  *नीमच* (जावद – 17, मनासा – 13, सिटी – 2, मरूखेड़ा केवीके – 0.5),   *होशंगाबाद* (पचमढ़ी – 17, बनखेड़ी – 2.2),   खरगोन (भगवानपुरा – 14, बड़वाह – 8, सिटी – 6, सनावद – 5, सेगांव – 4),  मुरैना (सबलगढ़ – 13, कैलारस – 5),   धार (सिटी – 9, तिरला – 4, मनावर – 4, बदनावर – 0.1),   श्योपुर कलां (बड़ौदा – 9),   झाबुआ (राणापुर – 9),   खण्डवा (पंधाना – 8, पुनासा – 4, केवीके  – 1.5, खालवा – 1),   देवास (सतवास – 4, बागली – 3),   भोपाल (बैरागढ़ – 3.7, सिटी – 0.5),   बुरहानपुर (सिटी – 3.6, नेपानगर – 3, खकनार – 2),   भिंड (अटेर – 2),   गुना (आरोन केवीके  – 1.5, सिटी – 0.2),   विदिशा (पठारी – 1.5),   सीहोर (नसरुल्लागंज – 1),   इंदौर (सिटी – 0.6),   शिवपुरी (नरवर एआरजी  – 0.5),   उज्जैन (सिटी – 0.2),पचमढ़ी (17.0),   महेश्वर (3.4) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 

पूर्वी मध्य प्रदेश – छिंदवाड़ा (चौराई – 30.6, बिछुआ – 10.6, तमिया – 5, उमरेठ – 4, चांद – 1.4, परासिया – 0.4, मोहखेड़ – 0.4),   सिवनी (सिटी – 21.2, छपारा – 10.7, घनसौर – 1),   नरसिंहपुर (करेली – 12, सिटी – 5, गाड़रवारा – 2),   रीवा (सेमरिया – 10, केवीके  – 6, सिटी – 4.4, हुजूर – 4.2),   जबलपुर (बरगी – 9.3, सिटी – 3.2),   डिंडोरी (मेहदवनी – 5),   अनूपपुर (जैतहरी – 4.2, बेनीबारी – 3, सिटी – 0.4),   उमरिया (मानपुर – 2.5),   कटनी (रीठी – 2),   बालाघाट (मलाजखंड – 1.9),   सतना (सोहावल – 0.6),  शहडोल (कल्याणपुर केवीके  – 0.5),
पेंच (2.1)  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 

Advertisements