Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना

14 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्य प्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश  के इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही; भोपाल, चंबल संभागों के जिलों में कुछ ̾ स्थानों पर वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । मुरैना जिले के पोरसा में सर्वाधिक 27.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 14 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 16% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 11 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 20  % अधिक वर्षा हुई है। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।  

मौसम की स्थिति : मौसम केंद्र के अनुसार बांग्ला देश और संलग्न गंगीय पश्चिम बंगाल में अति तीव्र  निम्न दाबक्षेत्र पश्चिम – उत्तर -पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आज पश्चिम बंगाल और बांग्ला देश के ऊपर अवस्थित है। इसकी तीव्रता निरंतर बनी रहने की संभावना है और अगले 48  घंटों के अंदर झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पश्चिम -उत्तर -पश्चिम दिशा में तीव्र निम्न दाब क्षेत्र के रूप में गतिशील रहेगा। मानसून ट्रफ वर्तमान में गंगानगर, हिसार, दिल्ली, शाहजहांपुर, बाराबंकी, मुजफ्फरपुर, गंगीय  पश्चिम बंगाल और संलग्न बांग्ला देश के ऊपर स्थित है। अति तीव्र निम्न दाब क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। वहीं उत्तरी  गुजरात और संलग्न दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर और पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और संलग्न उत्तराखंड के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

पूर्वानुमान – राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, श्योपुरकलां , रीवा, मऊगंज, सतना ,अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा , मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं और भोपाल, विदिशा , रायसेन,सीहोर , बड़वानी, गुना, अशोकनगर,शिवपुरी, दतिया, भिंड , सिंगरौली, सीधी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com