State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्य प्रदेश में हल्की वर्षा हुई

Share

7 अक्टूबर 2021, इंदौर । मध्य प्रदेश में हल्की वर्षा हुई – मप्र में जैसे -जैसे मानसून की विदाई नजदीक आती जा रही है, वैसे -वैसे वर्षा में भी कमी देखी जा रही है। बारिश के आंकड़ों पर नज़र डालें तो पिछले 24 घंटों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर में सर्वाधिक 28.2 वर्षा दर्ज़ की गई। प्रदेश के शेष हिस्सों में भी कहीं  बौछारें पड़ीं तो कहीं हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30  बजे समाप्त हुए 24 घंटों में मप्र में हुई वर्षा के जो आंकड़े जारी किए हैं वे इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -बैतूल (आठनेर – 28.2, मुलताई – 2.4),धार (गंधवानी – 20, तिरला – 16, कुक्षी – 12, सरदारपुर – 5),अलीराजपुर (चं.शे.आ. नगर – 19, उदयगढ़ – 8.1, जोबट – 3.4, कट्ठीवाड़ा – 1),भिंड (सिटी – 16, लहार – 2, मऊ – 1),आगर (सुसनेर एआरजी – 13),झाबुआ (राणापुर – 11, थांदला – 6.2, मेघनगर – 2, एग्रो ओब्स  – 0.2),शिवपुरी (पिछोर – 10, सिटी – 8, पिपरसमा केवीके – 0.5),इंदौर (सिटी – 8.8),मंदसौर (गरोठ – 5.2, धुंधड़का – 1),रतलाम (रावटी – 4.6),खण्डवा (पंधाना – 3),खरगोन (भगवानपुरा – 3),विदिशा (लटेरी – 2),बड़वानी (वरला – 2),सीहोर (नसरुल्लागंज – 1) मिमी  और नीमच में (ट्रेस ) की गई।


पूर्वी मध्य प्रदेश –छिंदवाड़ा (बिछुआ – 27.6, चौराई – 16.2, चांद – 14.4, सिटी – 12.8, एग्रो ओब्स  – 10, पाण्ढुर्णा – 4.2, जुन्नारदेव – 3.8, सौसर – 1, मोहखेड़ – 0.1),डिंडोरी (करांजिया – 14.2, बजाग – 11, मेहदवनी – 1),सिवनी (केवलारी – 10.4),बालाघाट (बैहर – 10, मलाजखंड – 2.6, बिरसा – 1.4),मंडला (बिछिया – 5.6, मोहगांव – 5.2, घुघरी – 5, नैनपुर – 4.6),छतरपुर (सिटी – 2.4),सिंगरौली (सिटी – 1.5),सागर (खुरई एआरजी  – 1, मालथौन – ट्रेस ), पेंच (2.0) मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *