आलीराजपुर में मिलेट जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ
24 नवंबर 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर में मिलेट जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ – जिले के उमराली में पारंपरिक मोटे अनाज (श्री अन्न) के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ‘मिरेकल मिलेट परियोजना’ के अंतर्गत मिलेट जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीम ती हजरी बाई खरत ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा , मुख्य कार्यपाल न अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम , सहित कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे ।
यह रथ यात्रा जिले के सभी विकास खंडों में पहुंचकर किसानों, स्कूली विद्यार्थियों एवं आमजन को मोटे अनाज की खेती और उनके दैनिक भोजन में उपयोग के प्रति जागरूक करेगी। यात्रा के दौरान बाजरा, ज्वार, कोदो, कुटकी, राला और अन्य पारंपरिक अनाजों के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर कलेक्टर ने रथ में उपलब्ध प्रचार सामग्री का अवलोकन कर इस पहल की सराहना की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विलुप्त होते पारंपरिक मोटे अनाजों को दोबारा खेतों में बढ़ावा देना और लोगों की भोजन में शामिल करना है। साथ ही इनके पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


