Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

BRICS सम्मेलन में चमका भोपाल का स्टार्टअप, डॉक्टर दंपति को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

24 नवंबर 2026, भोपाल: BRICS सम्मेलन में चमका भोपाल का स्टार्टअप, डॉक्टर दंपति को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ विजन के अंतर्गत भारतीय स्टार्टअप को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। BRICS के मशहूर सम्मेलन में भोपाल के डॉ. आनंद कुमार चौबे और डॉ. निकिता के महिला स्वास्थ्य स्टार्टअप को ग्लोबल B2B प्लेटफॉर्म पर एक विशेष जगह मिली है।  इस उपलब्धि से बुंदेलखंड के हरपालपुर इलाके से जुड़े इस स्टार्टअप को दुनिया के मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने का मौका मिला है।

सम्मेलन के दौरान देश और विदेश के प्रमुख प्रतिनिधियों, निवेशकों तथा विदेशी डेलीगेट्स के सामने डॉक्टर दंपति ने अपने स्टार्टअप के इनोवेटिव उत्पादों और विजन को पेश किया। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया विशेष आयुर्वेदिक माल्ट, हार्मोन इंटेलिजेंस और हेयर इंटेलिजेंस (बालों की देखभाल से जुड़ी आयुर्वेदिक किट) प्रमुख रहे। इन उत्पादों के जरिए उन्होंने महिला स्वास्थ्य और आयुर्वेद के क्षेत्र में अपने नए काम को दुनिया के सामने पेश किया।

इस अवसर पर भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम,  ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वदेशी नवाचारों को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयास पेश किये गये।  सम्मेलन में रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, सऊदी अरब सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ. आनंद कुमार चौबे और डॉ. निकिता ने जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने अनुभवों के आधार पर इस स्टार्टअप की स्थापना की है। डॉ. आनंद चौबे जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षित इंटरनेशनल वैक्सीन इकोनॉमिक्स फेलो हैं। साथ ही, दोनों का संबंध जयपुर स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोलैबोरेटिव सेंटर आईआईएचएमआर से भी रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महिला स्वास्थ्य और आयुर्वेद आधारित नवाचारों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की यह पहल भारतीय स्टार्टअप के लिए नए अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture