Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान सौर ऊर्जा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

26 अगस्त 2022, बुरहानपुर: किसान सौर ऊर्जा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी – सिंचाई के मामले में आत्मनिर्भर बनने के लिए किसानों का रुझान प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा एवं उत्थान महाभियान योजना (पीएम -कुसुम -सी योजना ) में बढ़ गया है। इसको देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इस योजना में  सोलर संयत्र स्थापना के लिए 30 %अनुदान के साथ शासन द्वारा 25 वर्षों तक बिजली क्रय एवं भुगतान की गारंटी दी जाएगी। सौर संयत्र की स्थापना कृषि फीडर्स के समीप किसानों की भूमि पर की जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली मिलेगी। इस योजना में प्रथम चरण में 1250  मेगावॉट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।  

प्रदेश के कृषि फीडर्स को सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत कर निवेशकों और किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लागू इस योजना में निविदा के संबंध में विस्तृत जानकारी www.mprenewable.nic.in  / www.bharatelectronictender.com से प्राप्त की जा सकती है। आगे आएं ,लाभ उठाएं की तर्ज़ पर सम्पूर्ण दस्तावेज़ के साथ पहले आवेदन करने वाले कृषकों, व्यवसायियों , संस्थाओं , निवेशकों और विकासकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति  अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: अब सभी फर्टिलाइजर भारत ब्रांड के होंगे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )