Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में खरीफ सीजन के अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि अब 30 जून

16 अप्रैल 2023, जयपुर । राजस्थान में खरीफ सीजन के अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि अब 30 जून –  मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ-2022 के अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि को बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार, ऋण अदायगी की अंतिम तिथि को 31 मार्च, 2023 से बढ़ाकर 30 जून, 2023 अथवा ऋण लेने की दिनांक से 12 माह, जो भी पहले हो, तक बढ़ाया गया है। श्री गहलोत के इस निर्णय से गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसानों को ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

महत्वपूर्ण खबर: राज्य पशु ऊंट के संरक्षण के लिए संकल्पित है राजस्थान सरकार : श्री कटारिया