उद्यानिकी विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति, 44 अधिकारियों को मिला उच्च पद का दायित्व
17 सहायक संचालक बने उप संचालक, 27 वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारियों को सहायक संचालक पद पर पदोन्नति
15 जुलाई 2026, भोपाल: उद्यानिकी विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति, 44 अधिकारियों को मिला उच्च पद का दायित्व – मध्यप्रदेश शासन के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने विभागीय अधिकारियों को बड़े पैमाने पर पदोन्नति का लाभ देते हुए कुल 44 अधिकारियों को उच्च पदों पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया है। विभाग द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के तहत 17 सहायक संचालकों को उप संचालक (उद्यान) तथा 27 वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारियों को सहायक संचालक (उद्यान) के पद पर पदोन्नत किया गया है। दोनों आदेश विभाग के अवर सचिव आदित्य कुमार जैन द्वारा जारी किए गए हैं।
पहले आदेश के अनुसार 17 सहायक संचालकों को उप संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि दूसरे आदेश में 27 वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारियों को सहायक संचालक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। विभाग का मानना है कि इन पदोन्नतियों से विभागीय कार्यों के संचालन और उद्यानिकी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिलेगी।
आदेश के अनुसार सभी पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना संबंधी आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। तब तक संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नतियां मध्यप्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 1961 के तहत दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए होंगी। यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच अथवा अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित पाई जाती है तो उसकी पदोन्नति निरस्त मानी जाएगी। साथ ही सभी पदोन्नतियां न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी।
पदोन्नत अधिकारियों को मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित अवधि में वेतन निर्धारण का विकल्प भी प्रस्तुत करना होगा।
उप संचालक (उद्यान) पद पर पदोन्नत 17 अधिकारी
- श्री कैलाश सिंह सोलंकी
- श्री अजय चौहान
- श्री मिथुनलाल उइके
- श्री कालू सिंह मंडलोई
- श्री कृष्ण कुमार गिरवाल
- श्रीमती क्षेमलता पंडोले
- श्री विजय सिंह
- श्री पद्म सिंह पटेल
- श्री नितिन चंद्र वारकले
- श्री मोहन सिंह मुझाल्दा
- श्रीमती इन्दुबाणी बेंकोड़े
- श्रीमती जयमाला सिंह
- श्रीमती नीलम पाटिल
- श्रीमती नितिका जैन
- श्रीमती रीता मरकाम
- डॉ. नेहा पटेल अखुते
- श्रीमती शानू प्रेमम
सहायक संचालक (उद्यान) पद पर पदोन्नत 27 वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी
- श्री जगदीश सिंह मुझाल्दा
- श्री संतकुमार त्रिपाठी
- श्री अशोक कुमार मिश्रा
- श्री अनिल कुमार सिंह
- श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव
- श्री मुशफिजल हुसैन सैफी
- श्री दीनानाथ धोटे
- श्री यश कुमार सिंह
- श्री तीरज सावरिया
- श्री राजू कछवाया
- श्री मनीष चौहान
- श्री निर्मल कुमार गोयल
- श्री कायम सिंह धुर्वेताल
- श्री अरुण कुमार गोयल
- श्री सुमित करसाड़े
- श्री संजय माथे
- श्री राजकुमार कोरी
- श्री शंभोराम चौहान
- श्री मंगल सिंह डोडवे
- श्री गोविन्द पटेल
- श्री चेतन सिंह नरवाल
- श्री श्यामलाल सोलंकी
- श्री पुष्पराज चौहान
- श्री कैलाश चैतन्य
- श्री पर्वत सिंह बड़ोले
- श्री अजय रोहित
- श्री मधुबन भारद्वाज
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

