Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

व्यक्ति को सरल, सहृदय और संवेदनशील बनाती है भाषा: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

राज्यपाल ने प्रदान किए हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान – डॉ. साधना गंगराड़े सम्मानित

05 अक्टूबर 2025, भोपाल: व्यक्ति को सरल, सहृदय और संवेदनशील बनाती है भाषा: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल – शनिवार राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि “भाषा केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण संस्कृति है, जो व्यक्ति को सरल, सहृदय और संवेदनशील बनाती है।”

वे मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा हिन्दी भवन, भोपाल में आयोजित हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने विभिन्न श्रेणियों में लेखकों, प्रशासनिक अधिकारियों, हिन्दी सेवा साधकों और युवा साहित्यकारों को समिति द्वारा स्थापित पुरस्कारों से सम्मानित किया।
इसी क्रम में हिन्दी लेखिका संघ की प्रांताध्यक्ष डॉ. साधना गंगराड़े को भी हिन्दी सेवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें राज्यपाल श्री पटेल ने शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष द्वय श्री रघुनंदन शर्मा एवं डॉ. रंजना अरगड़े, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री. मनोज श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेश सक्सेना, तथा सप्रे संग्रहालय के संचालक श्री विजय दत्त श्रीधर सहित अनेक राष्ट्रभाषा प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिन्दी की लोकप्रियता विश्व भर में बढ़ी है। “जब मोदी जी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिन्दी में बोलते हैं, तो पूरा विश्व ध्यानपूर्वक सुनता है,” उन्होंने कहा।उन्होंने कहा कि हिन्दी और क्षेत्रीय भाषाओं में समन्वय से भारतीय भाषाओं का वैश्विक सम्मान और बढ़ेगा। राज्यपाल ने हिन्दी सेवियों से अनुरोध किया कि वे हिन्दी के प्रसार से जुड़ी भ्रामक शंकाओं को दूर करने के लिए संवाद सेतु बनें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture