Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

लाडो लक्ष्मी योजना: हरियाणा की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये, योजना में जुड़ी तीन नई श्रेणियां

03 जनवरी 2026, भोपाल: लाडो लक्ष्मी योजना: हरियाणा की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये, योजना में जुड़ी तीन नई श्रेणियां – हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने की दिशा में एक और अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे का विस्तार करते हुए इसमें तीन नई श्रेणियां जोड़ दी हैं। इस फैसले के बाद प्रदेश की एक लाख से अधिक नई महिलाएं योजना से सीधे तौर पर जुड़ सकेंगी और उन्हें हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस विस्तार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

पहले से लाभ ले रही महिलाओं को मिलता रहेगा फायदा

सरकार ने साफ किया है कि जो महिलाएं पहले से इस योजना का लाभ ले रही हैं, उनका लाभ न तो रोका गया है और न ही समाप्त किया गया है। पात्र महिलाओं को पहले की तरह हर महीने 2100 रुपये की सहायता मिलती रहेगी। योजना के तहत 1 लाख रुपये सालाना पारिवारिक आय वाली महिलाएं पहले की तरह लाभार्थी बनी रहेंगी।

आय सीमा बढ़ाकर जोड़ी गईं तीन नई श्रेणियां

लाडो लक्ष्मी योजना के विस्तार के तहत सरकार ने तीन नई श्रेणियां जोड़ी हैं। इन श्रेणियों में शामिल होने के लिए पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। साथ ही यह लाभ अधिकतम तीन बच्चों तक ही मान्य होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पहली श्रेणी: पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन

जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है और जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, अगर वे 10वीं या 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हैं, तो ऐसी माताओं को अब 2100 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दूसरी श्रेणी: निपुण मिशन से जुड़ा लाभ

जिन परिवारों की आय 1.80 लाख रुपये से कम है और जिनके बच्चे भारत सरकार के निपुण मिशन के तहत कक्षा 1 से 4 तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी हासिल करते हैं, उन बच्चों की माताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

तीसरी श्रेणी: पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी पहल

अगर कोई बच्चा पहले कुपोषित या एनीमिया से ग्रस्त था और मां के प्रयासों से वह पोषित होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो ऐसी माताओं को भी 2100 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी। इस श्रेणी में भी आय सीमा 1.80 लाख रुपये तय की गई है।

अब सहायता के साथ सुरक्षित बचत भी

हरियाणा सरकार ने इस योजना को और ज्यादा प्रभावी बनाते हुए एक नई दूरदर्शी पहल भी शुरू की है। इसके तहत अब मिलने वाली 2100 रुपये की राशि को दो हिस्सों में बांटा जाएगा।

1100 रुपये सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में जमा होंगे।

1000 रुपये राज्य सरकार की ओर से रिकरिंग डिपॉजिट या फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा किए जाएंगे।

इस डिपॉजिट की राशि ब्याज सहित लाभार्थी महिला को मिलेगी। साथ ही, किसी कारणवश लाभार्थी महिला की असमय मृत्यु होने पर यह पूरी राशि उसके नॉमिनी को तुरंत प्रदान करने का प्रावधान भी किया गया है।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा मजबूत आधार

सरकार का मानना है कि इस योजना के विस्तार से महिलाओं को न सिर्फ तत्काल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षित वित्तीय सहारा भी मिलेगा। शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों को योजना से जोड़कर सरकार ने महिलाओं की भूमिका को और मजबूत किया है।

लाडो लक्ष्मी योजना में यह बदलाव हरियाणा की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture