Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

क्षिप्रा नदी का होगा कायाकल्प, सिंहस्थ-2028 से पहले पूरी होंगी प्रमुख जल परियोजनाएँ

07 दिसंबर 2024, भोपाल: क्षिप्रा नदी का होगा कायाकल्प, सिंहस्थ-2028 से पहले पूरी होंगी प्रमुख जल परियोजनाएँ –  मध्यप्रदेश के उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियाँ जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि इस ऐतिहासिक आयोजन में संत-महंत और श्रद्धालु क्षिप्रा नदी के शुद्ध और स्वच्छ जल में स्नान करेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने कई जल परियोजनाओं की कार्ययोजना बनाई है, जिनका कार्य तय समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को उज्जैन में इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए इन्हें समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएँ क्षिप्रा नदी को स्वच्छ और प्रवाहमान बनाए रखने के साथ-साथ उज्जैन और आस-पास के जिलों को पेयजल उपलब्ध कराने में भी मदद करेंगी।

क्षिप्रा को अविरल और स्वच्छ बनाने की योजना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर “कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना,” “सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी मध्यम परियोजना” और “हरियाखेड़ी परियोजना” पर काम चल रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल क्षिप्रा के पवित्र जल को संरक्षित करना है, बल्कि उज्जैन जिले को वर्ष 2055 तक की जनसंख्या के लिए निरंतर पेयजल आपूर्ति करना भी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना के तहत, 12 किलोमीटर लंबी टनल और 18.15 किलोमीटर क्लोज डक्ट के जरिए कान्ह नदी के अस्वच्छ पानी को अलग किया जाएगा और ट्रीटमेंट के बाद स्वच्छ पानी गंभीर डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जाएगा। सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के माध्यम से सिलारखेड़ी बैराज से त्रिवेणी घाट तक पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे सालभर क्षिप्रा में जल प्रवाह बना रहेगा। वहीं, हरियाखेड़ी परियोजना त्रिवेणी के अपस्ट्रीम में स्थित है, जहां से जिले को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजनाएँ आने वाले दशकों में जल संकट का स्थायी समाधान पेश करेंगी। इन परियोजनाओं से उज्जैन और आसपास के इलाकों में पेयजल की समस्या नहीं होगी, और श्रद्धालुओं के लिए क्षिप्रा के स्वच्छ जल का प्रवाह बना रहेगा।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com