राज्य कृषि समाचार (State News)

कृष्णपाल सिंह ‘कृषक फैलो सम्मान ‘ से सम्मानित  

23 अगस्त 2022, इंदौर: कृष्णपाल सिंह ‘कृषक फैलो सम्मान ‘ से सम्मानित – ग्राम चिरचिटा तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के उन्नत कृषक श्री कृष्णपाल सिंह लोधी को गन्ना में अंतरवर्तीय फसल प्रणाली के क्षेत्र में नई उत्पादन तकनीक विकसित करने के उत्कृष्ट कार्य हेतु गत दिनों राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय , ग्वालियर कृषक फैलो सम्मान -2022 केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल द्वारा कुलपति श्री एस के राव की उपस्थिति में दिया गया।

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन में पीला मोज़ेक रोग के नियंत्रण के लिए सलाह

उल्लेखनीय है कि राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय, ग्वालियर की मूल्याङ्कन समिति द्वारा श्री लोधी का नाम कृषक फैलो सम्मान -2022 के लिए अनुशंसित किया गया था। श्री लोधी ने कृषक जगत को बताया कि रविवार को विश्व विद्यालय द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार के लोकार्पण के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर और प्रदेश के कृषि मंत्री श्री पटेल द्वारा कृषक फैलो सम्मान -2022 से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमाणपत्र ,स्मृति चिन्ह और दस हज़ार रुपए का चैक प्रदान किया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement