Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा में कृषि सखियां देंगी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

15 जुलाई 2024, हरदा: हरदा में कृषि सखियां देंगी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा – म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला हरदा अंतर्गत कृषि सखी योजना की समीक्षा एवं कृषि सखियों प्राकृतिक खेती में को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान हैदराबाद द्वारा प्रमाण पत्र के वितरण का कार्यक्रम गत दिनों जिला पंचायत सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 40 कृषि सखी एवं एक ड्रोन दीदी श्रीमती संगीता चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

श्री शाह ने कहा कि कृषि सखी के माध्यम से समूह एवं ग्राम स्तर पर किसानों में जागरूकता आएगी और किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएंगे । अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण कुमार इवने ने कहा कि कृषि सखी अपने गांव स्तर पर एक पेड़ माँ के नाम पर  लगाएं , जिससे पर्यावरण संरक्षण होगा। कार्यक्रम में बताया गया कि कृषि सखी अपने ग्राम में कम से कम 50-50 किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करेंगी। कृषि सखी वृक्षारोपण, पोषण वाटिका, किचन गार्डन, मोटे अनाज की खेती, रागी, कोदो कुटकी, मिट्टी परीक्षण, जैविक दवाई बनाना एवं वर्मी कम्पोस्ट के बारे में जागरूकता लाएगी।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ भागवत सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक श्री रामनिवास  कालेश्वर , जिला प्रबंधक श्री  राधेश्याम जाट, श्री शैलू सिंह चन्देल एवं आगा खां संस्थान से सुश्री भारतीय मालवीय, सुश्री जया मांझी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com