Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि सखी प्राकृतिक खेती को देगी बढ़ावा

01 अक्टूबर 2025, धार: कृषि सखी प्राकृतिक खेती को देगी बढ़ावा – कृषि विज्ञान केंद्र मनावर में प्राकृतिक खेती पर पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण के समापन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर उपस्थित रही । उन्होंने संबोधित कर कृषि सखियों को क्षेत्र में प्राकृतिक खेती बढ़ाने के लिए सतत् प्रयास करने की बात कही। प्राकृतिक खेती के सभी विकल्पों का प्रचार प्रसार करके कृषकों का रुझान इस दिशा में किया जा।

श्रीमती ठाकुर ने रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान एवं प्राकृतिक खेती के फायदे भी बताएं । सबमिशन आन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजेंसी ( आत्मा) द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में कृषि सखी को प्राकृतिक खेती के विकल्प जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, अग्निअस्त्र, आच्छादन, नीमास्त्र ,ब्रह्मास्त्र के निर्माण एवं उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री चंचल पाटीदार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ ए एल बसेड़िया, परियोजना संचालक आत्मा सह उपसंचालक कृषि श्री ज्ञान सिंह मोहनिया,उप परियोजना संचालक आत्मा श्री के एस झाणिया, कृषि वैज्ञानिक डॉ नरेश गुप्ता ,डॉ डी के सूर्यवंशी एवं श्री डी आर चौहान ,श्री जितेंद्र सोलंकी उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात केंद्रीय मंत्री ने कृषि सखीयो को प्रमाण पत्रों का वितरण किया ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture