कृभको का जैव विविधता बोर्ड से एमओयू
04 अक्टूबर 2026, भोपाल (कृषक जगत): कृभको का जैव विविधता बोर्ड से एमओयू – कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने प्रदेश के राज्य जैव विविधता बोर्ड के “मोर वन जैव विविधता पार्क” के विकास में सहयोग प्रदान करने हेतु समझौता (एम ओ यू ) किया । यह करार राजधानी में हुए एक कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में किया गया ।
कृभको के अध्यक्ष श्री वी. सुधाकर चौधरी एवं प्रबंध निदेशक श्री एस. एस. यादव द्वारा मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव श्री सुदीप सिंह ने किया ।
इसके तहत कृभको द्वारा “मोर वन जैव विविधता पार्क” परियोजना के स्वीकृत घटकों के लिए ₹10 करोड़ तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। प्रस्तावित सहायता के माध्यम से पौधारोपण, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर (प्रकृति व्याख्या केंद्र) की स्थापना एवं विकास तथा संबंधित आधारभूत संरचनाओं के विकास जैसी प्रमुख गतिविधियों को सहयोग मिलेगा।
“मोर वन जैव विविधता पार्क” एम ओ यू से शहरी क्षेत्र विकसित होगे जैव विविधता पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के साथ आमजन की सहभागिता को सुदृढ़ करने में योगदान देगा। नागरिकों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं एवं प्रकृति प्रेमियों को अनुभवात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय जैव विविधता एवं पारिस्थितिक तंत्र को समझने का अवसर प्रदान करेगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


