Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसान सम्मान निधि से अन्नदाता को राहत, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी

16 अक्टूबर 2024, बूंदी: किसान सम्मान निधि से अन्नदाता को राहत, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने मंगलवार को बूंदी जिले के तालेड़ा कस्बे में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को निरंतर राहत मिल रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है।

श्री चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे मिट्टी की सेहत बेहतर होगी और फसल उत्पादन में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही, मिट्टी परीक्षण के लिए भी सरकार अनुदान प्रदान कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मंशा है कि हर योजना का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचे। मसूर, उड़द और तुअर जैसी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी, और फसल खराबे का मुआवजा जल्द मिलने की व्यवस्था की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राजस्थान में डीएपी और यूरिया की कमी न होने का आश्वासन देते हुए श्री चौधरी ने किसानों से पेस्टीसाइड का कम उपयोग करने और मिट्टी की जांच कराने की अपील की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख स्थानीय नेता और किसान उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com