Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान 16 मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे

24 फरवरी 2026, उज्‍जैन: किसान 16 मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे –  उप संचालक किसान कल्‍याण एवं कृषि विभाग यू.एस. तोमर ने बताया कि रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर उपार्जन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों का पंजीयन आगामी 16 मार्च तक किया जाना है। चने का समर्थन मूल्य रू 5875/ क्विंटल एवं मसूर का समर्थन मूल्य रू 7000/- प्रति क्विंटल है।

किसान भाई गेंहू फसल की तरह खाद्य विभाग के पोर्टल पर चना एवं मसूर फसल का पंजीयन करा सकेंगे। साथ ही गेंहू के उपार्जन नीति अनुसार ही चना एवं मसूर फसल उपार्जन के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे। किसान भाई अपनी नजदीकी सेवा सहकारी समिति (पंजीयन केन्द्र) में जाकर पंजीयन करा सकेंगे।

अतः जिले के किसान भाइयों से निवेदन है कि गेहूं फसल के साथ चना एवं मसूर फसल के उपार्जन के लिए उक्‍त समय अवधि में पंजीयन कराएं।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें