Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

राजला में कोरोमंडल का फील्ड डे संपन्न

27 अक्टूबर 2024, इंदौर: राजला में कोरोमंडल का फील्ड डे संपन्न – देश की प्रसिद्ध कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लि द्वारा गत दिनों  झाबुआ जिले के ग्राम राजला (पारा ) में  कृषक श्री मोहन सिंह के खेत में सोयाबीन फसल में पोषक तत्व प्रबंधन के तहत  फील्ड डे का आयोजन किया गया , जिसमें कंपनी के एमडीटी श्री गोपी पटेल सहित  प्रगतिशील  किसान मौजूद थे।

एग्रोनॉमिस्ट श्री आकाश  पांडेय ,धामनोद ने बताया कि फील्ड डे के दौरान उपस्थित किसानों को नैनो डीएपी और नैनो ग्रोमोर प्लस की विशेषताओं और इससे होने वाले लाभों से अवगत कराया गया तथा सही समय पर सही मात्रा में डोज़ देने की सलाह दी गई। नैनो डीएपी और नैनो ग्रोमोर प्लस के नतीजों से किसान खुश है । फसल में  , पत्तियों की संख्या में वृद्धि के साथ ही ऊंचाई में भी अच्छी वृद्धि देखी गई ।

ग्रोमोर नैनो डीएपी के बारे में –  कोरोमंडल इंटरनेशनल द्वारा  भारत में निर्मित ग्रोमोर नैनो डीएपी अनाज, दाल, तिलहन वाली फसल, फल और सब्जियों के अलावा कंद एवं जड़ वाली सब्जियों की उपज और गुणवत्ता  में सुधार करता है। इस्तेमाल करने और ले जाने में आसान  यह उत्पाद पौधों की महत्वपूर्ण अवस्थाओं में फास्फोरस की उपयोग क्षमता बढ़ाता है, जिससे फसल की पैदावार बढ़ती है। यह पौधों में नाइट्रोजन और फास्फोरस का तेज़ी से अवशोषण करने की प्रक्रिया को तो बढ़ाता ही है, साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। इसमें फसलों के आधार पर परम्परागत डीएपी आधा बैग से लेकर एक बैग तक प्रतिस्थापित करने की क्षमता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपयोग की मात्रा – एक लीटर /एकड़ ( प्रत्येक 500 मिली लीटर के दो छिड़काव ) करना चाहिए। पहला छिड़काव फसल की बुआई /रोपाई के 25 -30 दिन बाद करें। दूसरा छिड़काव फूल खिलने से पहले की अवस्था में अर्थात फसल की बुआई /रोपाई के 45 -50 दिन बाद करना चाहिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com