Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में खरीफ बुवाई 88 फीसदी पूरी

अब तक 131 लाख हेक्येटर में हुई बोनी

4 अगस्त 2021, भोपाल ।  मध्य प्रदेश में खरीफ बुवाई 88 फीसदी पूरी – मध्यप्रदेश में खरीफ बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है अब तक 131.50 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध 88 फीसदी है। गत वर्ष इस समय तक 133.16 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। राज्य में मक्का, तुअर, उड़द, मूंग एवं मूंगफली फसलों की बोनी निर्धारित लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 118.50 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 149.29 लाख हेक्टेयर में फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अब तक 131.50 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है। इसमें राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 51.67 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जबकि लक्ष्य 61.65 लाख हेक्टेयर रखा गया है। गत वर्ष इस समय तक सोयाबीन की बोनी 57.81 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। राज्य की दूसरी प्रमुख खरीफ फसल धान की बोनी अब तक 26.37 लाख हेक्टेयर में हुई है जो गत वर्ष इस समय तक 22.14 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। इसी प्रकार प्रदेश में अब तक मक्का 15.58 लाख हे. में, तुअर 4.09, उड़द 14.64, मूंगफली 3.82 एवं तिल 3.09 लाख हे. में तथा कपास की बुवाई 6 लाख हेक्टेयर में की गई है। जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक कुल खाद्यान्न फसलें 46.44 लाख हेक्टेयर में, कुल दलहनी फसलें 20.37 लाख हेक्टेयर में एवं कुल तिलहनी फसलें 58.69 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

प्रदेश में प्रमुख फसलों की बुवाई स्थिति

2 अगस्त 2021 तक (लाख हे. में)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसललक्ष्यबुवाई
धान33.4626.37
ज्वार1.51.45
मक्का14.9215.58
बाजरा 3.292.09
अरहर3.824.09
उड़द13.8414.64
मूंग 1.391.56
सोयाबीन61.6551.67
मूंगफली3.273.82
तिल 4.313.09
कपास6.076

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें