Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में 33 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई खरीफ बुआई

09 अगस्त 2022, रायपुर: छत्तीसगढ़ में 33 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई खरीफ बुआई – राज्य में खरीफ फसलों की 33 लाख 22 हजार 30 हेक्टेयर बुआई हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 69 प्रतिशत है। अब तक खरीफ फसलों के तहत सर्वाधिक 22 लाख 1 हजार 770 हेक्टेयर में धान की बोता बोनी हुई है, जबकि 5 लाख 23 हजार 350 हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। इसके अलावा मोटे अनाज की 2 लाख 40 हजार 480 हेक्टेयर में, दलहन की 1 लाख 61 हजार 420 हेक्टेयर में, तिलहन की 93 हजार 850 हेक्टेयर में तथा सब्जी एवं अन्य फसलों की 1 लाख  1 हजार 160 हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में धान की 27 लाख 25 हजार 120 हेक्टेयर में, मक्का की 1 लाख 77 हजार 350 हेक्टेयर में, कोदो-कुटकी की 50 हजार 50 हेक्टेयर में, रागी की 12 हजार 900 हेक्टेयर में इस प्रकार अनाज की कुल बोनी 29 लाख 65 हजार 600 हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 78 प्रतिशत है। राज्य में दलहन फसलों की कुल बोनी 1 लाख 61 हजार 420 हेक्टेयर में हुई है, जिसमें अरहर 91 हजार 650, मूंग 10 हजार 160 हेक्टेयर में, उड़द 59 हजार 210 हेक्टेयर में तथा कुल्थी की 400 हेक्टेयर में बुआई शामिल हैं। तिलहन फसलों की बोनी 93 हजार 850 हेक्टेयर में हुई है, जिसमें मूंगफली 45 हजार 240 हेक्टेयर में, तिल 11 हजार 960 हेक्टेयर, सोयाबीन 36 हजार 650 हेक्टेयर में हुई बोनी शामिल हैं। साग-सब्जी और अन्य फसलों की बुआई 1 लाख 1 हजार 160 हेक्टेयर में पूरी कर ली गई है।

राज्य में चालू खरीफ सीजन में 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की प्रचलित किस्मों के स्थान पर सुगंधित धान, जिंक धान, जैविक धान की बोनी की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें