Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ 2026: मूंग, सोयाबीन, मक्का और धान का फसल बीमा शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

13 जुलाई 2026, भोपाल: खरीफ 2026: मूंग, सोयाबीन, मक्का और धान का फसल बीमा शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया – मध्यप्रदेश के हरदा जिले में खरीफ 2026 के लिए फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तर पर मूंग तथा पटवारी हल्का स्तर पर सोयाबीन, मक्का, धान (सिंचित) और धान (असिंचित) फसलों को अधिसूचित किया गया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि अऋणी अथवा कालातीत (एनपीए) कृषक निर्धारित प्रीमियम जमा कर फसल बीमा का लाभ ले सकते हैं।

प्रति हेक्टेयर तय किया गया प्रीमियम

उप संचालक कृषि के अनुसार किसानों द्वारा देय प्रीमियम मूंग फसल के लिए 618 रुपये प्रति हेक्टेयर, सोयाबीन के लिए 766 रुपये प्रति हेक्टेयर, मक्का के लिए 694 रुपये प्रति हेक्टेयर, धान (सिंचित) के लिए 946 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा धान (असिंचित) के लिए 652 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है।

उन्होंने अऋणी अथवा कालातीत (एनपीए) कृषकों से अनुरोध किया है कि वे कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा बैंक के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ फसल बीमा करवा सकते हैं। इसके लिए ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक और आधार कार्ड आवश्यक होगा। वहीं, बटाईदार कृषकों को खोटनामा, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधार कार्ड तथा कृषि भूमि स्वामी का आधार कार्ड साथ ले जाना होगा। फसल बीमा कराने के लिए फार्मर आईडी का बना होना भी आवश्यक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ग्राम पंचायत स्तर पर भी दी जा रही जानकारी

उप संचालक कृषि ने बताया कि फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रचार-प्रसार के लिए जा रहे हैं। किसान इन प्रतिनिधियों से फसल बीमा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा फसल बीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 14447 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global A