Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ 2025: छत्तीसगढ़ में किसानों को अब तक 18,452 क्विंटल बीज वितरित, खाद वितरण भी तेज

11 जुलाई 2025, रायगढ़: खरीफ 2025: छत्तीसगढ़ में किसानों को अब तक 18,452 क्विंटल बीज वितरित, खाद वितरण भी तेज – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरीफ 2025 सीजन की तैयारियों के तहत किसानों को तेजी से बीज और खाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले की कुल 69 सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक 18,452 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है, जबकि कुल 26,379 क्विंटल बीज का अग्रिम भंडारण किया गया है। बीज निगम के माध्यम से यह बीज किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। इस सीजन का कुल भंडारण लक्ष्य 28,920 क्विंटल रखा गया है।

खाद भंडारण और वितरण भी तेज  

खाद की आपूर्ति के मोर्चे पर भी विभाग सक्रिय है। अब तक 20,773 मैट्रिक टन खाद का भंडारण किया जा चुका है और 15,486 मैट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा के अनुसार, डीएपी की सीमित उपलब्धता को देखते हुए किसानों को एनपीके 12:32:16, 20:20:0:13, लिक्विड एनपीके और सिंगल सुपर फास्फेट (SSP) जैसे वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सिंगल सुपर फास्फेट एवं एनपीके खाद के बारे में जानकारी देते हुए अनिल वर्मा ने बताया कि एनपीके 20:20:0:13 अमोनियम फास्फेट सल्फेट उर्वरक में नाइट्रोजन 20 प्रतिशत, फास्फोरस 20 प्रतिशत एवं सल्फर 13 प्रतिशत उपलब्ध होता है। उर्वरक में सल्फर की उपलब्धता होने के कारण फसलों में क्लोरीफिल एवं प्रोटीन का निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा फसलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। सिंगल सुपर फास्फेट में स्फुर की मात्रा 16 प्रतिशत के साथ-साथ सल्फर 11 प्रतिशत एवं कैल्शियम 21 प्रतिशत होने के कारण मृदा अम्लीयता को सुधार कर पोषक तत्वों की उपलब्धता को बढ़ाती है। जिसके उपयोग से फसलों के उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने पर होगी कार्रवाई

कृषि विभाग द्वारा लगातार दुकानों एवं व्यापारियों के खाद के स्टॉक की जांच करने तथा कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर खाद विक्रय के संबंध में निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे खाद की काला बाजारी न हो तथा कृषकों को सही गुणवत्ता के खाद एवं बीज मिल सके। निरीक्षण के दौरान खाद का नमूना भी लिया जा रहा है, अमानक पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com