राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन: मिट्टी परीक्षण अभियान का आयोजन किया

29 अप्रैल 2026, खरगोनखरगोन: मिट्टी परीक्षण अभियान का आयोजन किया – जिले के उमरखली में सेवा सहकारी समिति के माध्यम से मिट्टी परीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा वैज्ञानिक खेती को प्रोत्साहित करना रहा, जिससे फसल उत्पादन में गुणात्मक एवं मात्रात्मक सुधार हो सके।

कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 10 से 15 दिवसों में विभिन्न समितियों से लगभग 300 मिट्टी के नमूने एकत्रित किए जाएंगे। इन नमूनों की इफको के माध्यम से निशुल्क जांच कराई जाएगी तथा जाँच उपरांत किसानों को मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे फसल के अनुसार उर्वरकों का संतुलित उपयोग कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान इफको के क्षेत्र अधिकारी द्वारा किसानों को मिट्टी के नमूने लेने की सही एवं वैज्ञानिक विधि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सही तरीके से लिया गया नमूना ही मिट्टी की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है, जिससे उर्वरकों का संतुलित उपयोग संभव होता है और फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। इस अवसर पर किसानों को आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया, जिसमें खाद या उर्वरक डालने के तुरंत बाद नमूना न लेने, अत्यधिक गीली या बहुत सूखी मिट्टी से बचने तथा नमूना लेने के लिए साफ उपकरण का उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में समिति के कर्मचारी, एसएफए श्री हृषभ गुप्ता एवं एमडीई श्री अंकित यादव सहित ग्राम के किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों को नियमित रूप से मिट्टी परीक्षण कराने, वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने तथा मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements