राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा: ‘उद्यानिकी संवाद’ कार्यक्रम संपन्न

08 सितंबर 2026, खंडवाखंडवा: ‘उद्यानिकी संवाद’ कार्यक्रम संपन्न – मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत गुरुवार को पुनासा विकासखंड के ग्राम बांगरदा में शिविर आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, जिला पंचायत के सीईओ श्री ऐश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला और गांव की सरपंच श्रीमती द्रौपदी बाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ग्रामीणों से संवाद करते हुए उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने इस अवसर पर उपस्थित किसानों को सलाह दी कि परम्परागत फसलों को छोड़कर उद्यानिकी फसल अपनाएं, क्योंकि उद्यानिकी फसलों में किसानों को कई गुना अधिक आय प्राप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की फसल में किसान जहां 30 हजार रूपए प्रति एकड़ आय प्राप्त कर पाता है, वहीं टमाटर और खीरे की खेती में किसान 4 लाख रूपए से अधिक भी कमा रहे हैं।

 इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने किसानों को स्प्रिंकलर, ड्रिप इरिगेशन तथा मल्चिंग के साथ आधुनिक पद्धति से उद्यानिकी फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने किसानों को टमाटर, खीरा, चिया सीड और चिरायता की फसल उत्पादन की सलाह दी। इस अवसर पर विधायक श्री पटेल कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं अन्य अधिकारी पास के गांव में किसानों द्वारा लगाई गई उद्यानिकी फसलों को देखने भी गए और किसानों का उत्साहवर्धन किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture