Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सब्जी – फलों के न्यूनतम मूल्य तय करने में केरल सरकार अव्वल

30 अक्टूबर 2020, इंदौर। सब्जी -फलों के न्यूनतम मूल्य तय करने में केरल सरकार अव्वल – किसानों के हित में निर्णय लेने की बातें तो देश की राज्य सरकारें बहुत करती है,लेकिन वास्तविक धरातल पर केरल की सरकार देश की ऐसी पहली सरकार बन गई है जिसने 16 सब्जी-फलों की फसलों के न्यूनतम दाम तय किए हैं।इस कदम से केरल के किसानों को बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलेगी।

महत्वपूर्ण खबर : अफीम उत्पादक किसानों की सूची वर्ष 2020-21

जिन फसलों के न्यूनतम मूल्य तय किए हैं उनमें वायनाड केला 30 रु किलो,अनन्नास 15,खीरा 8,करेला 30,टमाटर 8,भिंडी 20,पत्ता गोभी 11,गाजर21,आलू 20,लौकी 9,चिचिंडा 16,फली (बीन्स) 28,लहसुन 139 और चुकन्दर 21 रु शामिल हैं। इनका निर्धारण राज्य कृषि मूल्य मंडल द्वारा लागत में 20 % जोड़कर किया गया है। इस आधार मूल्य से कम दामों पर इन फसलों के बिकने पर ज़िला स्तरीय समितियां जिलों के दाम घोषित करेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile