Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूरिया वितरण पर सतत नजर रखें- कलेक्टर विदिशा

06 नवंबर 2024, विदिशा: यूरिया वितरण पर सतत नजर रखें- कलेक्टर विदिशा –  किसी भी विभाग में कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित ना रहे के निर्देश कलेक्टर श्री  रोशन  कुमार सिंह ने  गत दिनों  लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक में सभी  विभागों  के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में खाद की पर्याप्त मात्रा भण्डारित की गई है ,अतः यूरिया, डीएपी सहित अन्य खाद के वितरण पर सभी एसडीएम सतत नजर रखें।अनियमितताएं ना हो पाएं इसके लिए  दुकानों  पर पटवारियों सहित अन्य की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने खाद वितरण की  ऑन लाइन माॅनिटरिंग के लिए निर्धारित पैरामीटरो के क्रियान्वयन में जरा भी चूक ना हो ,का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में कहीं भी नकली खाद ना पहुंच पाए का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जिले की सीमावर्ती समितियों, निजी विक्रेताओं के द्वारा अन्य जिलों को खादो की बिक्री ना की जाए पर नजर रखने के लिए विशेष प्लानिंग सुनिश्चित करते हुए क्रियान्वित कराने के निर्देश सभी एसडीएमो को दिए है। उन्होंने कहा कि जिले को प्राप्त होने वाले खाद रैक से आवंटन की कार्यवाही स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो। जिन समितियों, निजी विक्रेताओं को खाद विक्रय के लिए आवंटित किया जाता है का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो ताकि संबंधित कृषकों को यह स्पष्ट रूप से पता चल सके कि उनकी समीप की दुकान में खाद की कौन-कौन सी किस्म कितनी मात्रा में उपलब्ध कराई गई है और विक्रय दर क्या है इत्यादि जानकारियां सुगमता से विभिन्न प्रचार-प्रसार  संसाधनों  के माध्यम से स्थानीय स्तर पर  पहुंचे ।

कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी खाद विक्रेता केंद्रों  पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और उनके माध्यम से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। हरेक केन्द्र पर बारी-बारी से राजस्व अधिकारी अनिवार्य रूप से पहुंचे इसके लिए उन्होंने आरआई और पटवारियों का रोस्टर तय करने के निर्देश एसडीएमो को दिए  हैं।  इसी प्रकार कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यूरिया की कालाबाजारी ना हो, नकली यूरिया का विक्रय ना हो पाए इसके लिए आवश्यक  चौकन्ने  प्रबंधन व दायित्वों का निर्वहन विभाग के माध्यम से संपादित हो।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com