Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास में कृषक एक्सपोजर यात्रा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

25 अक्टूबर 2024, देवास: देवास में कृषक एक्सपोजर यात्रा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल, सीपा संस्था द्वारा देवास जिले के विभिन्न ग्रामों के कृषकों का क्षेत्र भ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र देवास में किया गया। जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ के एस भार्गव द्वारा कृषि अभियांत्रिकी एवं कृषि टेक्नोलॉजी पर विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ महेंद्र सिंह द्वारा गेहूं, चना, क्रॉप पीओपी बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण में डॉ अरविंद्र कौरे ने किसानों को क्लाइमेट स्मार्ट एवं कीट रोग की समाधान की जानकारी दी। डॉ नीरजा पटेल द्वारा कृषक को पशुपालन, फॉर्म तालाब (मछली पालन), अजोला कल्चर, प्राकृतिक खेती घटक उत्पाद इकाई (जीवामृत, बीजामृत, दसपर्णी अर्क, गोमूत्र, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अपशिष्ट कम्पोस्ट केंचुआ खाद, गोबर खाद, नाडेप) बायो गैस, फर्टिगेशन यूनिट, मोटा अनाज (सावा, कुटकी, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का) दलहनी फसलें (उड़द, मूंग सोयाबीन की किस्में), धान, सब्जी उत्पादन (अरबी, हल्दी, नेनुआ, बरबटी आदि) फलदार पौधे (आंवला, नींबू, आम, अमरूद कटहल आदि) कृषि उपकरण, जल संरक्षण की जानकारी दी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com