Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांच सौ से अधिक पशुपालकों को केसीसी जारी

27 जनवरी 2022, विदिशा ।  पांच सौ से अधिक पशुपालकों को केसीसी जारी – जिले में पशुपालन व्यवसाय को संचालन करने वाले पशुपालकों को पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विभिन्न बैंकों के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई जा रही है। पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक श्री ओमप्रकार गौर ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक 510 पशुपालकों को योजना के तहत केसीसी उपलब्ध कराए गए हैं। इन पशुपालकों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से 90 लाख की राशि वितरित की गई है।

गौरतलब हो कि पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजनातंर्गत विभाग के माध्यम से दस हितग्राहियों को रोजगार मेले में 18-18 रूपए के केसीसी वितरित कराए गए थे जिसमें ग्राम भैरोखेड़ी के श्री प्रबल और प्रशांत, बड़ागांव के भगत सिंह, बरखेड़ा के विजय सिंह, करैया के कमलजीत, अगर सिंह, केसर सिंह तथा सौथर के गजेन्द्र एवं ठर्र के माधव प्रसाद और राहुल शामिल हैं।

महत्वपूर्ण खबर: किसानों की पहली पसंद के.एस. 9300 सेल्फ प्रोपेल्ड कम्बाइन हार्वेस्टर

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile