राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी: मैकेनिकल इंजीनियर सुधीर बना सफल मत्स्य उद्यमी

14 फरवरी 2026, कटनीकटनी: मैकेनिकल इंजीनियर सुधीर बना सफल मत्स्य उद्यमी –  विकासखंड कटनी के ग्राम खिरेहनी (झलवारा) के रहने वाले  श्री सुधीर चंद्राकर ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद नौकरी के पीछे भागने के बजाय मछली पालन कर सफलता की नई इबारत लिख दी है।  

  37 वर्षीय सुधीर चंद्राकर हमेशा से कृषि क्षेत्र में कुछ नया और विशेष करना चाहते थे। उन्होंने मछली पालन को एक आधुनिक व्यवसाय के रूप में देखा और मत्स्योद्योग विभाग, कटनी से संपर्क किया। विभाग के मार्गदर्शन में उन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जानकारी मिली, जो उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।          

सुधीर ने योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में अपनी 0.10 हेक्टेयर भूमि पर बायोफ्लॉक तकनीक से तालाब का निर्माण किया और ‘पंगेशियस’ मछली का पालन शुरू किया। पहली यूनिट से ही उन्होंने लगभग 2500 किलोग्राम मछली का उत्पादन किया। इससे उन्हें 2.50 लाख रुपये की कुल आय हुई, जिसमें से 1.50 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा सीधे उनके हाथ में आया।  पहली यूनिट की सफलता से उत्साहित होकर सुधीर ने वर्ष 2024-25 में एक और यूनिट की शुरुआत की। अब उनके पास कुल 2 यूनिट हैं। इससे वे सालाना लगभग 10 मीट्रिक टन मछली उत्पादन कर रहे हैं, जिससे उन्हें लगभग 8.40 लाख रुपये की शुद्ध वार्षिक आय हो रही है।   सुधीर बताते हैं कि परंपरागत खेती की तुलना में मछली पालन व्यवसाय में कम जोखिम और अधिक आय है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने मुझे आत्मनिर्भर बनाया। आज मैं अपनी जमीन पर न केवल खुद अच्छी आय कमा रहा हूँ, बल्कि स्थानीय मछुआरों को तालाब से ही मछली विक्रय और लेबर के रूप में रोजगार के नए अवसर भी दे रहा हूँ।”

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements