Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

महेश्वर विधायक ने किया कुट्टी मशीन का वितरण

05 अक्टूबर 2024, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): महेश्वर विधायक ने किया कुट्टी मशीन का वितरण – महेश्वर विधायक श्री राजकुमार मेव द्वारा शासन द्वारा स्वीकृत चाफ क़टर (  कुट्टी मशीन ) का वितरण एक समारोह में किया गया। विधायक ने मप्र की सरकार को किसानों की हितैषी सरकार बताते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि अन्नदाता का स्थान बहुत ऊँचा है, इसलिए सरकार अन्नदाताओं का बहुत ध्यान रखती है। अब कृषि लाभ का धंधा बन चुका है।

श्री मेव ने कहा कि शासन की इस कल्याणकारी योजना से अन्नदाताओं को पशुओं  को आहार देने में बहुत आसानी होगी । कुट्टी मशीन पर शासन द्वारा अनुदान राशि देने से  किसानों  को बहुत राहत मिली है | इस मशीन की लागत लगभग 30 हजार रुपये है , जिसमें शासन 20 हजार की अनुदान राशि  दे रहा है और किसान को सिर्फ 10 हजार का अंशदान देकर मशीन मिली है  जिससे  किसानों  में बहुत उत्साह है। कुट्टी मशीन का वितरण करके हम अन्नदाताओं को यह सुविधा प्रदान कर रहे हैं ।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र पाटीदार , तहसील कृषि समिति अध्यक्ष  श्री लक्ष्मण  पंडित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनोज शर्मा पार्षद श्री नितिन पाटीदार पत्रकार संघ अध्यक्ष श्री भरत राठौड़  श्री दीपक सिंह  ठाकुर , श्री जितेन्द्र  तंवर  विधानसभा क्षेत्र से  आए सभी कृषक,  विभाग के कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com