Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी जिले में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण संपन्न

20 जून 2024, कटनी: कटनी जिले में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण संपन्न – मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित विकास खंड रीठी के दूरस्थ ग्राम पंचायत नयाखेड़ा मैं प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मनरेगा में 100 दिवस कार्य कर चुके 35 महिला एवं पुरुषों को कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी के संचालक श्री पवन कुमार गुप्ता की मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक श्री सुनील रजक तथा श्री अनुपम पांडे के सहयोग से प्रशिक्षक श्री रामसुख दुबे द्वारा दिया गया।            

प्रशिक्षण के क्रम में अनाज दलहन तिलहनी फसलों की खेती तथा धान की श्री विधि तथा अरहर की धरवाड़ विधि से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। शुष्क खेती तथा सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर एवं 80 से 90 प्रतिशत पानी की बचत के लिए टपक सिंचाई के उपयोग को बतलाया गया। रोग नियंत्रण के लिए ट्राइकोडर्मा विरडी तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए जैव उर्वरक दलहनी फसल के लिए राइजोबियम एक दलीय फसल के लिए एजेक्टोबेक्टर तथा सभी फसलों के लिए फासफेटिका से बीज उपचार भूमि उपचार तथा जड़कंद उपचार का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।          

सब्जियों की पौध तैयार करने के लिए नर्सरी प्रबंधन एवं औषधीय पौधों के विषय में बताया गया। नियंत्रित तापमान पर सब्जियों एवं फूलों की खेती के लिए पाली हाउस तथा कृषि के लिए उन्नत कृषि यंत्रों के अंतर्गत जुताई, बुवाई, निंदाई, गुड़ाई एवं कटाई गहाई के यंत्रों के उपयोग तथा कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित करने के लिए शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। पशुपालन से लाभ, गाय, भैंस एवं बकरी की नस्ल दुग्ध उत्पादन संतुलित पशु आहार विभिन्न रोग एवं उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण चारा, बरसीम, ज्वार, बाजरा, मक्का एवं नेपियर घास से अधिक दुग्ध उत्पादन प्राप्त करने के विषय में बताया गया। प्रशिक्षण में सरपंच श्री खिलावन सिंह सचिव श्री रामस्वरूप पटेल एवं रोजगार सहायक श्री प्रकाश कुमार तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com