Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

19 दिसंबर 2024, कटनी: कटनी कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने  गत दिनों  विकासखंड ढीमरखेड़ा के अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत ग्राम पंचायत घाना और ग्राम पंचायत बरहटा मे आयोजित शिविर में शामिल हुए और समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्र ग्राम कछारगांव बड़ा एवं दशरमन उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री यादव ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 2 कछारगांव बड़ा और दशरमन उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर परिवहन की धीमी रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परिवहन कार्य में तेजी लानें के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि प्रतिदिन की उपार्जित धान को हर दिन ई- उपर्जन पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें । इसके अलावा कलेक्टर श्री यादव ने उपार्जन  केन्द्रों में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने , स्टेकिंग कराने और धान की बोरियों की सिलाई कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टरने धान की सुरक्षा की दृष्टि से सभी उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल की व्यवस्था किये जाने हेतु सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि किसानों से एफ. ए.क्यू. गुणवत्ता की ही धान खरीदा जाए। साथ ही किसानों से क्रय की गई धान को बारिश होने की स्थिति मे खराब होने से बचाने के लिए अभी से तिरपाल व कवर का इंतजाम करें ताकि धान को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

कलेक्टर श्री यादव को कछारगांव बड़ा खरीदी केन्द्र में  85 किसानों से 8877 क्विंटल धान का अब तक उपार्जन होने की जानकारी दी गई। इसमें से 2427 क्विंटल धान का परिवहन होने की बात बताई गई। इसी प्रकार कलेक्टर श्री यादव को दशरमन खरीदी केन्द्र  में  मात्र 433 क्विंटल धान का ही परिवहन होने की जानकारी दी गई। जिस पर कलेक्टर ने परिवहन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दशरमन केन्द्र के लिए तय मिलर को धान परिवहन कार्य में तेजी लाने की हिदायत  दें । निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सज्जन सिंह परिहार, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री यजुवेन्द्र कोरी, मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी और सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com