राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी : निजी क्षेत्र में कृषि यंत्र किराए की दुकान हेतु 21 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

14 अगस्त 2026, कटनी: कटनी : निजी क्षेत्र में कृषि यंत्र किराए की दुकान हेतु 21 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित – किसानों को कृषि फसलों के लिए किराये पर ट्रैक्टर एवं उन्नत कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए कृषि यंत्र किराए की दुकान (कस्टम हायरिंग सेंटर) स्थापित करने हेतु  ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।    

सहायक कृषि यंत्री, कृति पाण्डेय ने बताया कि इच्छुक आवेदक 21 अगस्त 2026 तक विभागीय पोर्टल www.chc.mpdage.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ 10 हजार रुपये की धरोहर राशि का बैंक ड्राफ्ट सहायक कृषि यंत्री, जबलपुर के नाम से जमा करना होगा।        

व्यक्तिगत श्रेणी के आवेदक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।   सहायक कृषि यंत्री ने इच्छुक पात्र आवेदकों से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture