Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कड़कनाथ मुर्गी दे सकती है ऐसे किसानों को बंपर मुनाफा

01 जनवरी 2026, भोपाल: कड़कनाथ मुर्गी दे सकती है ऐसे किसानों को बंपर मुनाफा – जी हां ! यदि आप किसान होकर मुर्गी पालन भी करना चाहते है तो कड़कनाथ और अन्य कुछ नस्ले पालकर आप बंपर मुनाफा कमा सकते है. विशेषज्ञों के अनुसार अगर नस्ल का चुनाव सही किया जाए, तो मुनाफा कई गुना बढ़ सकता है-

कड़कनाथ मुर्गी अपने काले रंग के मांस के लिए जानी जाती है, जिसे औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. इसका मीट कोलेस्ट्रॉल में कम और प्रोटीन व आयरन में अधिक होता है, इसलिए बाजार में इसकी मांग बहुत ज्यादा रहती है और यह सामान्य मुर्गियों की तुलना में कई गुना महंगे दाम पर बिकती है.

वनराजा नस्ल तेजी से बढ़ने वाली मुर्गियों में शामिल है, यह नस्ल कम समय में अच्छा वजन पकड़ लेती है, जिससे मांस उत्पादन ज्यादा होता है. इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी होती है, जिससे किसानों को नुकसान का जोखिम कम रहता है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में यह नस्ल खास तौर पर पसंद की जाती है.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ग्रामप्रिया नस्ल मुख्य रूप से अंडा उत्पादन के लिए जानी जाती है. यह कम समय में अंडे देना शुरू कर देती है और साल भर में बड़ी संख्या में अंडे देती है. कम खर्च और बेहतर उत्पादन के कारण ग्रामप्रिया नस्ल किसानों के लिए नियमित और स्थिर आय का मजबूत साधन बनती जा रही है. किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारें मुर्गी पालन को बढ़ावा दे रही हैं. नेशनल लाइव स्टॉक मिशन (NLM) के तहत पोल्ट्री फार्म खोलने पर सरकार 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है. यह सब्सिडी शेड निर्माण, मशीनरी, उपकरण और चूजों की खरीद पर उपलब्ध कराई जाती है.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture