राजगढ़ में कृषि एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित
02 जून 2026, राजगढ़: राजगढ़ में कृषि एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित – कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में किसानों को खाद वितरण व्यवस्था की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि किसानों को खाद का वितरण केवल ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से ही किया जाए तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे। उन्होंने सभी अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन ई-विकास प्रणाली पोर्टल का अवलोकन करें तथा पोर्टल पर किसी भी प्रकार की पेंडेंसी न रहे, यह सुनिश्चित करें।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने डीएम सीसीबी ब्यावरा – सुठालिया, माचलपुर एवं सारंगपुर द्वारा ई-टोकन प्रणाली से खाद वितरण नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पचोर सोसायटी की जांच के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए गए। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी संस्था प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि खाद वितरण के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा समय पर खाद उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

