Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संयुक्त संचालक श्री दुबे सहित तीन अन्य अधिकारी सेवानिवृत्त

भोपाल। कृषि संचालनालय में पदस्थ संयुक्त संचालक श्री सुनील दुबे गत 30 जून को अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए।
इस अवसर पर संचालनालय में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसी दिन सहायक संचालक श्री ओ.एस. रघुवंशी, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी श्री एकनाथ पुसे एवं सहायक ग्रेड-2 श्री प्रेमनारायण सोलंकी भी सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम में अपर संचालक श्री बी.एम. सहारे ने सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को शाल – श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर अपर संचालक श्री एम.आर. जाटव, उप सचिव श्री बी.एस. धुर्वे, संयुक्त संचालक श्री एम.एल. जैन सहित संचालनालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संयुक्त संचालक श्री बालपांडे सेवानिवृत्त

भोपाल संभाग में पदस्थ संयुक्त संचालक श्री एस.एम. बालपांडे भी सेवानिवृत्त हो गए। संयुक्त संचालक कार्यालय में उन्हें एक कार्यक्रम में विदाई दी गई। शासन द्वारा उप संचालक भोपाल को संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गेहूं की उन्नत किस्में बुवाई की सलाह   

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें