Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैन इरिगेशन का वार्षिक वितरक मिलन समारोह इंदौर में सम्पन्न

17 दिसम्बर 2022, इंदौर: जैन इरिगेशन का वार्षिक वितरक मिलन समारोह इंदौर में सम्पन्न – जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड,जलगांव(महाराष्ट्र) का वार्षिक वितरक मिलन समारोह गत दिनों इंदौर में सम्पन्न हुआ,जिसमें कम्पनी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अजित जैन,एक्जे क्यूटिव डायरेक्टर श्री अतुल जैन ,प्रेसिडेंट (मार्केटिंग ) श्री संजय भंडारी,जोनल हेड श्री निर्मल मेंघानी , स्टेट हेड श्री विवेक डांगरीकर सहित मध्यप्रदेश से 172 वितरकों ने भाग लिया।

जैन इरिगेशन का वार्षिक वितरक मिलन समारोह इंदौर में सम्पन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अजित जैन एवं श्री अतुल जैन द्वारा दीप प्रज्वलन एवं कंपनी के संस्थापक बड़े भाऊ के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। श्री अजित जैन ने सभी वितरकों के सहयोग की सराहना कर कहा कि आपके सहयोग से ही कम्पनी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कम्पनी हमेशा नवीनतम तकनीक का उपयोग कर किसानों की मदद करती रहेगी। श्री अतुल जैन द्वारा वितरकों को कंपनी की विपणन की जानकारी देते हुए कहा कि कम्पनी द्वारा इस वर्ष मार्च 2022 में 7100 करोड़ का व्यवसाय किया गया है। आने वाले वर्षों में कंपनी द्वारा बाजार में किए जाने वाले कार्यो का मानचित्र भी पेश किया गया। श्री भंडारी द्वारा कम्पनी की कार्य योजना प्रस्तुत की गई।वितरकों का स्वागत श्री निर्मल मेंघानी ने किया। आभार प्रदर्शन श्री विवेक डांगरीकर ने किया।

वितरक मिलन समारोह में वरिष्ठ एवं अनुभवी इंजीनियरों द्वारा भी तकनीकी जानकारी वितरकों को प्रदान की गई। इस दौरान कंपनी के विभिन्न उत्पाद श्रृंखला की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। समापन में 25 से अधिक वर्षों से जुड़े वितरकों एवं प्रदर्शन के आधार पर वितरकों को सेल्स अवार्ड प्रदान किए गए। वितरकों ने सफल आयोजन की सराहना की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (15 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )