Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

छत्तीसगढ़ में जगलाल का ‘स्वयं का पक्का मकान का सपना’ हुआ साकार

‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ से बारिश में टपकने वाली छत हुई अब पक्की

23 जनवरी 2023,  कोरिया । छत्तीसगढ़ में जगलाल का ‘स्वयं का पक्का मकान का सपना’ हुआ साकार – ग्रामीण परिवेश में आर्थिक स्थिति से जूझ रहे लोगों के लिए स्वयं का पक्का मकान एक स्वप्न मात्र ही था। राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी गई सहायता से जिले के ऐसे कई परिवार खुशी-खुशी अपनों के साथ पक्के मकान में निवास कर रहे हैं। इसी में विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत कछाड़ी के निवासी श्री जगलाल का परिवार है, जो वर्षों से पक्के मकान का सपना संजोए हुए था। जगलाल बताते हैं कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वे कच्चे मकान को पक्का बनवाने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे, जितनी कमायी होती थी वो 6 सदस्यीय परिवार के पालन-पोषण तथा बच्चों की पढायी में ही पूरी हो जाती थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनाने में मिली सहायता से खुश होकर जगलाल ने शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि 2019-20 में उन्हें योजना का लाभ मिला जिसके तहत चार किस्तों में कुल 1 लाख 30 हजार रुपए की सहायता से उन्होंने कच्चे मकान को पक्का बनवाया। बारिश में टपकने वाली छत के पक्का बन जाने से पूरे परिवार में हर्ष है, वे कहते है कि यह योजना हमारे लिए वरदान की तरह है, जिससे हमारा साफ और सुंदर घर का सपना पूरा हुआ।

महत्वपूर्ण खबर: धान का कटोरा 4 सालों में बना ‘धान की कोठी’- मुख्यमंत्री श्री बघेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile