राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर : कृषि दुकानों का किया औचक निरीक्षण

10 अगस्त 2026, जबलपुर: जबलपुर : कृषि दुकानों का किया औचक निरीक्षण – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की टीम ने शुक्रवार को विकासखण्ड पाटन की ग्राम पंचायत उड़ना सड़क के कृषि आदान विक्रेता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पीओएस मशीन में दर्ज खाद की मात्रा और भौतिक रूप से उपलब्ध खाद का मिलान सही पाया गया।

 किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसारअनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी, तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी एवं उर्वरक निरीक्षक पंकज कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने आज्ञा कृषि केंद्र, श्री जगदंबा कृषि केंद्र तथा जय माता एग्रो का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस, प्रिंसिपल सर्टिफिकेट, बिल बुक और स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया।

 निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि एसडीएम कार्यालय से जारी टोकन के आधार पर ही किसानों को खाद का वितरण किया जाए। बिना टोकन किसी भी किसान को खाद न दी जाए और प्राप्त टोकन को विक्रेता अपने पास रिकॉर्ड के तौर पर सुरक्षित रखें।

 डॉ. त्रिपाठी ने किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपनी फसलों में संतुलित खाद का ही उपयोग करें। उर्वरक, बीज और कीटनाशक जैसी आदान सामग्री हमेशा पंजीकृत डीलरों से ही खरीदें और खरीद का पक्का बिल अवश्य लें। उन्होंने आम जनता व किसानों से आग्रह किया कि यदि कहीं भी खाद या कीटनाशक के अवैध भंडारण, री-पैकिंग या अवैध बिक्री जैसी गतिविधि दिखे, तो उसकी सूचना तुरंत कृषि विभाग को दें ताकि त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture