राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर : कृषि रथ से किसानों को दी गई नवीनतम तकनीकों की जानकारी

17 जनवरी 2026, जबलपुर: जबलपुर : कृषि रथ से किसानों को दी गई नवीनतम तकनीकों की जानकारी – किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले की सिहोरा तहसील की ग्राम पंचायत खितौला-खम्परिया में कृषि रथ के माध्यम से किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, शासकीय योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।  किसानों को कृषि, पशुपालन, फसल उत्पादन, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

 ग्राम पंचायत खितौला-खम्परिया के किसानों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। किसानों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्या, जिज्ञासा एवं अनुभव साझा किये । जिनका समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता से किया गया तथा किसानों को वैज्ञानिक, टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियाँ अपनाने हेतु प्रेरित किया।

 कृषि रथ के भ्रमण के दौरान सरपंच श्री दिलीप विश्वकर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जे एस राठौर, बीडीसी सदस्य सुरेश पटेल, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री साक्षी तिवारी, सुमित पाटकर एवं सुश्री अदिति सिंह तथा कृषक मित्र एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी  उपस्थित  थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement