राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर: एक्वाकल्चर बीमा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

11 सितंबर 2026, जबलपुर: जबलपुर: एक्वाकल्चर बीमा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह समृद्धि योजना के अंतर्गत एक्वाकल्चर बीमा विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सह-कार्यशाला का आयोजन आज मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. बी.के. बेहरा एवं संचालक एम.के. पथरोलिया, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.के. महाजन, नोडल अधिकारी एवं संयुक्त संचालक मत्स्योद्योग डॉ. गिरीश मेश्राम, सहायक प्राध्यापक डॉ. सोना दुबे, राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड के प्रतिनिधि अमर कुमार नायक, कृषि बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल प्रसाद उपस्थित थे।

 कार्यशाला के तकनीकी एवं मार्गदर्शन सत्र में विशेषज्ञों द्वारा एक्वाकल्चर बीमा के महत्व, आवेदन प्रक्रिया, बीमा दावा निपटान, जोखिम प्रबंधन तथा योजना के अंतर्गत मिलने वाले बीमीय एवं वित्तीय लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मत्स्य कृषकों एवं उद्यमियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। कार्यशाला में प्रदेश भर के 230 मत्स्य कृषक एवं उद्यमियों सहित विभिन्न जिलों के मत्स्य अधिकारी, विकास अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक एवं मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture