Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उर्वरा क्षमता बनाए रखना आवश्यक : श्री वर्मा

14 सितम्बर 2022, आगर मालवा । उर्वरा क्षमता बनाए रखना आवश्यक : श्री वर्मा – रसायनिक खाद और कीटनाशक के अंधाधुंध उपयोग के परिणाम स्वरूप धरती का स्वरूप निरंतर प्रभावित हो रहा है। आने वाली पीढिय़ों के लिए धरती की उर्वरा क्षमता को बनाए रखने के लिए हमें सचेत रहना होगा।

जिले के उप संचालक कृषि श्री एन. बी. वर्मा ने ग्राम पायली में किसानों को सम्बोधित कर उक्त विचार व्यक्त किए। कृषि विभाग आत्मा द्वारा प्रशिक्षण शिविर में प्राकृतिक खेती के विभिन्न विकल्प भी बताए गए जिले में विभाग इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्राकृतिक खेती के तरीकों का विस्तार कर रहा है। ग्राम पायली में आयोजित कृषक प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिक डॉ. शक्तावत ने भी किसानों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान किया।

महत्वपूर्ण खबर: ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile