राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना जरूरी, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

10 मार्च 2026, भोपाल: किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना जरूरी, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ – मध्य प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री के तहत भू धारक कृषकों हेतु फार्मर आई.डी. बनाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत भू धारियों की समस्‍त कृषि भूमियों को जोड़ा जा रहा है कृषि वर्ष में फार्मर रजिस्ट्री का सेचुरेशन किया जाना है।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जिले की समस्‍त भूमियों को फार्मर आई.डी. से जोड़े जाने हेतु कृषक भाइयों से अपील है कि अपनी फार्मर आई.डी. अनिवार्य रूप से बनवायें जिससे कृषि एवं अन्य विभागों की विभिन्‍न परियोजनाओं जैसे उर्वरक लेने हेतु ई-टोकन प्रणाली, चना, गेहूं, मसूर का उपार्जन एवं सोयाबीन, सरसों का भावांतर, फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण के समय कृषकों को आसानी से लाभ प्राप्‍त हो।

किसान आईडी (Farmer ID/Digital ID) बनवाना किसानों के लिए एक डिजिटल पहचान है, जो खेती से संबंधित सभी योजनाओं का सीधा लाभ पाने में सहायक है। इससे जमीन, फसल की जानकारी एक जगह होती है, जिससे सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता आती है। फार्मर आई.डी. बनवाने हेतु कृषक भाई https://mpfr.agristack.gov.in/ लिंक से आवेदन कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए राजस्‍व एवं कृषि विभाग में संपर्क करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements