राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में सिंचाई योजनाओं को मंज़ूरी

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार जताया

28  मार्च 2023, भोपाल ।  मध्य प्रदेश में सिंचाई योजनाओं को मंज़ूरी – जल संसाधन विभाग की तीन परियोजनाओं को आज स्वीकृति मिल गई।। चेंटीखेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना को मंत्री परिषद की बैठक में मंजूर किया गया। इन तीन परियोजना के स्वीकृति से प्रदेश में 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता का निर्माण होंगा। वहीं वृहद परियोजना नियंत्रण मण्डल की 119वीं बैठक में दौरी सागर मध्यम् परियोजना और बहुती नहर परियोजना का शेष निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान की गई।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने सिंचाई परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जनता की ओर से धन्यवाद दिया।

Advertisement
Advertisement

श्री सिलावट ने कहा की हमारी सरकार किसानों को खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मध्यप्रदेश सिंचाई और कृषि के मामले में उन्नति कर रहा है। इसी क्रम में यह तीनों परियोजनाओं को मंजूर किया गया है।

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि श्योपुर जिले में चेंटीखेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना स्वीकृति की गई है। परियोजना की अनुमानित लागत 539 करोड़ रूपये है। योजना के अंतर्गत 67.88 एमसीएम के मिट्टी के बांध निर्माण एवं पाईप नहर का निर्माण किया जाना है। परियोजना से 15 हजार 300 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सिंचाई की जा सकेगी। परियोजना से 1,264 परिवार प्रभावित होंगे, जिनका पुनर्वास किया जावेगा।


दौरी सागर मध्यम् परियोजना

सतना में प्रस्तावित दौरी सागर मध्यम् परियोजना की अनुमानित लागत 175 करोड़ रूपये है। परियोजना के अन्तर्गत जलाशय निर्माण एवं पाईप नहर प्रणाली का निर्माण किया जाएगा। 36 माह की अवधि में पूरी होने वाली परियोजना से सतना जिले के लगभग 07 हजार 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

Advertisement8
Advertisement
बहुती नहर परियोजना

सतना जिले में बहुती नहर परियोजना का शेष निर्माण कार्य किया जाना है। बहुती नहर प्रणाली बाणसागर जलाशय से निकली है, जिससे रीवा एवं सतना जिले के 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित किया जा सकेगा। परियोजना की अनुमानित लागत 351 करोड़ 48 लाख 80 हजार रूपये है।योजना का कार्य पूर्ण 36 माह में कर लिया जाएगा।

Advertisement8
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

Advertisements
Advertisement5
Advertisement